{"_id":"6a5626d3db542ca3c7041305","slug":"bus-car-collision-doctor-injured-wife-hurt-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124367-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बस और कार की टक्कर, डॉक्टर चोटिल, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बस और कार की टक्कर, डॉक्टर चोटिल, पत्नी घायल
Tue, 14 Jul 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवप्रयाग। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर पयाल गांव के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सीएचसी खिर्सू के डॉ. जीशान चोटिल हो गए जबकि पत्नी इला घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची बाह बाजार पुलिस से पहले ही स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से सीएससी देवप्रयाग भिजवाया।
थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार सुबह देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर रेल परियोजना के निर्माण स्थल से थोड़ी दूरी पर पयाल गांव के पास पौड़ी से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस व हरिद्वार से खिर्सू की ओर आ रही कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सवार डॉ. जीशान चोटिल और उनकी पत्नी इला घायल हो गए। वहीं बस सवार कुछ लोगों के को खरोचें आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी लोगों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। संवाद