{"_id":"6262e2b74fdd622d2b3ac3e6","slug":"branded-company-sued-for-selling-counterfeit-products-shrinagar-news-drn4097632176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनी का नकली उत्पाद बेचने पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनी का नकली उत्पाद बेचने पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कंपनी के नकली कॉस्मेटिक उत्पादों को बेचने के आरोप में शहर के चार व्यापारियों पर कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर स्थित कुछ दुकानों में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री लैक्मे और एल18 बेेचने की शिकायत मिलने पर हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ने अपने स्तर से इसकी जांच कराई थी। शिकायत सही पाए जाने पर कंपनी के कर्मचारियों विपिन नागर और प्रभात कुमार गुप्त ने कोतवाली में इसकी शिकायत की।
कोतवाल श्रीनगर हरि ओम राज चौहान ने बताया कि कुछ दुकानदार ब्रांडेड कंपनी का नाम इस्तेमाल कर सामान बेच रहे थे, जिस पर पुलिस टीम शिकायतकर्ताओं के साथ मौके पर गई। चार दुकानदारों के पास नकली सामान मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। तहरीर के आधार पर परवेज अंसारी, अब्दुल हन्नान, फरमान और सते सिंह के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोतवाली में नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया। कोतवाल ने शहर के व्यापारियों से नकली उत्पादों को न बेचने की अपील की।