फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bhagirathi-2 won team grand reception of the returned

भागीरथी-2 फतह कर लौटे दल का भव्य स्वागत

Fri, 25 Oct 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathi-2 won team grand reception of the returned
श्रीनगर सशस्त्र सीमा बल की पर्वतारोही टीम के सदस्यो के साथ सी टी सी कमांडेट नागेन्द्र सिंह रौतेल - फोटो : SHRINAGAR
सशस्त्र सीमा बल के 14 सदस्य पर्वतारोहण टीम का केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। टीम के 14 सदस्य दल ने कई कठिनाईयों को पार कर 15 अक्टूबर को भागीरथी-2 पर फतह की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र विक्रम की ओर से भागीरथी-2 पर्वत चोटी को फतह करने वाली टीम का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल का 14 सदस्य दल सुबोध कुमार चंदोला के नेतृत्व में 29 सितंबर को ग्वालदम से भागीरथी-2 पर्वतारोहण के लिए रवाना हुआ था। दल ने विभिन्न पड़ावों और कठिनाइयों को पार कर 15 अक्टूबर को चोटी को फतह किया। इस मौके पर दल के टीम लीडर सुबोध ने आयोजित कार्यक्रम में पर्वतारोहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीटीसी के कमांडेंट नागेंद्र सिंह रौतेला ने टीम के सदस्यों का पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। कमांडेंट रौतेला ने बताया कि दल में 10 पुरुष और चार महिलाएं शामिल थी, जिन्होंने 6512 मीटर उंची पर्वत चोटी को फतह किया। उन्होंने इस कार्य के लिए टीम के सदस्यों के साहस और लक्ष्य की सराहना की। कहा कि आगामी वर्ष में सशस्त्र सीमा बल की टीम एवरेस्ट पर सफलता पाने में जरूर कामयाब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed