Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Baikunth Mela in Gagwadsyun Valley concludes with a prize distribution ceremony

Pauri News: पुरस्कार वितरण के साथ गगवाड़स्यूं घाटी का बैकुंठ मेला संपन्न

Tue, 24 Nov 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 24 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Baikunth Mela in Gagwadsyun Valley concludes with a prize distribution ceremony
लोक गायक गिरीश सनवाल व हास्य कलाकार संदीप छिलबिट ने दीं प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गगवाड़स्यूं घाटी के बलोड़ी गांव स्थित सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर लोक गायक गिरीश सनवाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और हास्य कलाकार संदीप छिलबट के हास्य व्यंग्यों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आयुष कुमार, महक, शिवांश बड़थ्वाल और ताप्ति थपलियाल को सम्मानित किया गया। सोमवार रात को लोक गायक जितेंद्र चौहान और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा और संयोजक जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि मेले में क्षेत्र के 34 गांवों के ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता की। मंदिर में तीन दंपतियों ने खड़ा दीया अनुष्ठान किया। धर्माचार्य सुधीर चंद्र बड़थ्वाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद नागेंद्र जुगराण ने किया।
विज्ञापन


मार्च पास्ट और झांकी में ल्वाली के विद्यालय अव्वल
पौड़ी। मार्च पास्ट के प्राथमिक वर्ग में प्रावि ल्वाली प्रथम, प्रावि गगवाड़ा द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर उज्याड़ी तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में रापूमावि बलोड़ी और सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज ल्वाली ने पहला स्थान प्राप्त किया। झांकी में राकंउमावि ल्वाली प्रथम, इंटर कॉलेज ल्वाली द्वितीय और राइंका उज्याड़ी तृतीय रहा। महिला मंगल दलों में गहड़ विजेता और बौंसरी उपविजेता रहा। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कृतिका प्रथम, शिवम रावत द्वितीय और निखिल तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में साक्षी प्रथम, अरुद रजा द्वितीय और दीया तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में आयत प्रवीण प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और दीपांशी रावत तृतीय रहीं। इस दौरान हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ब्राइट वे पब्लिक स्कूल ल्वाली प्रथम, प्रावि ल्वाली व उज्याड़ी द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर उज्याड़ी तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में राकंउमावि ल्वाली और सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज ल्वाली ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed