{"_id":"6025349c8ebc3ee96e7ceddf","slug":"badrinath-highway-was-blocked-for-nine-hours-shrinagar-news-drn370458481","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोता घाटी के पास मलबा आने से नौ घंटे अवरुद्ध रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोता घाटी के पास मलबा आने से नौ घंटे अवरुद्ध रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे
Thu, 11 Feb 2021 10:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी के समीप मलबा आने से लगभग नौ घंटे अवरुद्ध रहा। यहां बुधवार रात 11 बजे यातायात बाधित हो गया था। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मलबा हटाकर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
राजमार्ग बाधित होने से ऋषिकेश व श्रीनगर से चलने वाली नियमित बस सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं अखबार, दूध, सब्जी व ब्रेड आदि की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। तोताघाटी में आल वेदर रोड परियोजना के तहत महीनों से कटिंग काम चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग 11 बजे लूज बोल्डर सड़क पर आ गिरे। पीडब्लूडी की ओर से सड़क को साफ करने के लिए तत्काल मशीनों को बोल्डरों तोड़ने व हटाने के काम पर लगाया गया।
विज्ञापन
करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क साफ हो पाई। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि सुबह 8 बजे तक राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया था।