फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baba amarnath yatra latest news in hindi, doubt remains on yatra

जम्मू-कश्मीरः बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान होने की ओर, यात्रा पर संशय बरकरार

Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Baba amarnath yatra latest news in hindi, doubt remains on yatra
पिघल रहा है हिमलिंग... - फोटो : अमर उजाला

 बाबा बर्फानी के भक्तों को इस बार निराशा का सामान करना पड़ सकता है। पवित्र गुफा में प्रकट हुए हिमलिंग भक्तों को दर्शन देने से पहले ही अंतर्ध्यान होने की ओर हैं और यात्रा पर संशय बरकरार है। वहीं अभी तक जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से यात्रा शुरू करने का औपचारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


देश-विदेश से हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के संकट के चलते यात्रा पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि 21 जुलाई से भक्तों के लिए यात्रा शुरू की जाएगी पर जिस तरह से कोरोना केस बढ़ रहे हैं, उसे देख कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच गुफा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी भी भक्तों को दर्शन देने से पहले ही अंतर्ध्यान होने की ओर हैं। शनिवार को सामने आई बाबा की तस्वीर में साफ यह दिख रहा है कि हिमलिंग का आकार पिघलकर बहुत कम हो गया है। जिस तरह की गर्मी कश्मीर घाटी में पड़ रही है उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर हिमलिंग पूरी तरह से अंतर्ध्यान हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed