फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Attempted rape on the girl student, attacked her with stone

दलित छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, किया गंभीर रुप से घायल

Thu, 22 Oct 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape on the girl student, attacked her with stone
जिले की चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को बेस अस्पताल कोटद्वार भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा अनुसूचित जाति की है।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल तहसील में विगत बुधवार को छात्रा (21) महाविद्यालय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रही थी। छात्रा के पिता ने तहरीर में बताया कि महाविद्यालय से लौटते हुए लटबो गांव के समीप बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन खींचकर सड़क से नीचे झाड़ियों की ओर ले गया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार किया, जिसमें छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद युवक भाग गया। घायल छात्रा किसी तरह बस स्टैंड तक पहुंची। यहां महाविद्यालय के स्टाफ ने उसे देखा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसके गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। अब उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed