{"_id":"5f2b1c7a8ebc3eaae3320773","slug":"attack-shrinagar-news-jmu2159136187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में सुरक्षाबलों पर एक ही दिन में दो ग्रेनेड हमले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में सुरक्षाबलों पर एक ही दिन में दो ग्रेनेड हमले,
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर एक दिन में दो ग्रेनेड हमले किए, हालांकि इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने इलाकों को सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
पहली घटना शांगलो पुल के पास हुई। जहां तैनात सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया, परंतु ग्रेनेड नहीं फटा। सुरक्षाबलों ने हवा में गोलियां चलाईं, परंतु आतंकी भाग निकले।
दूसरी घटना शाम को बोनाबाजार इलाके में हुई जहां आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका और भाग निकले। यहां भी कोई नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाके खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
------------------------
घायल पंच की हालत गंभीर
श्रीनगर में चल रहा इलाज
श्रीनगर। आतंकियों के हमले में घायल कुलगाम जिले के भाजपा के पंच पीर आरिफ अहमद शाह की बुधवार को भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज श्रीनगर के अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
पंच पीर आरिफ अहमद शाह को मंगलवार की रात आतंकियों ने गोली मार दी थी। उन्हें इलाज के लिए पहले काजीगुंड के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ऑपरेशन कर शरीर से एक गोली निकाली गई। उसके बाद घायल पंच को श्रीनगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज जारी है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर पुलिस दूसरे दिन भी हमलावरों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घाटी में लगभग एक महीने बाद दूसरे पंचायत प्रतिनिधि को निशाना बनाया गया है। इससे पहले जून महीने में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी थी।