{"_id":"675f11e188a72ea49f0693c9","slug":"arju-and-pawan-top-in-the-race-pauri-news-c-5-1-gkp1010-570987-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दौड़ में आरजू व पवन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दौड़ में आरजू व पवन अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज घिंडवाड़ा के खेल मैदान में रविवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई दौड़ प्रतियोगिता के बालिका में आरजू व बालक वर्ग में पवन अव्वल रहे।
उद्घाटन प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज भी भारत गांव में बसता है, गांव में छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए इस प्रकार के खेल गतिविधियों को लगता बनाए रखना केंद्र सरकार का उद्देश्य है।
खेल प्रतियोगिताओं की शृंखला में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल बागी ने युवा मंडल बिरसणी को 13 अंकों से परास्त कर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल बागी विजेता व बिरसणी उपविजेता रही। बलिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में युवा मंडल कापड़ ने रीई को हराकर जीत हासिल की। दौड़ की बालिका वर्ग में आरजू प्रथम, सिमरन द्वितीय व आयुषी तृतीय रही। बालक वर्ग में पवन प्रथम, अजीत द्वितीय, प्रिंस तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में बालक वर्ग मेें हिमांशु प्रथम, पवन द्वितीय, अजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका में प्रियंका प्रथम, सुहानी बिष्ट द्वितीय, आरजू तृतीय रहीं। इस दौरान विजेता टीमों को मेडल, उपहार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमन नयाल ने किया। इस अवसर पर रतन, डी. नौटियाल, प्रियंका असवाल, शीतल, कविता पंवार और अंकित रावत आदि मौजूद हे।