फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Announcement of giving five lakhs for the accommodation of employees

कर्मचारियों के आवास के लिए पांच लाख देने की घोषणा

Mon, 16 Aug 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Announcement of giving five lakhs for the accommodation of employees
जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम ऑफिस में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने में जुटे हैं। इसमें हर नागरिक को सहयोग देना होगा। इस दौरान विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने कर्मचारियों के आवास निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में 10 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वामित्व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। साथ ही क्रॉस कंट्री के विजेताओं व स्वच्छता में बेहतर आने वाले विभागों को सम्मानित किया गया। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयुक्त रविनाथ रमन ने ध्वजारोहण किया। डीआईजी गढ़वाल मंडल कार्यालय में डीआईजी नीरू गर्ग ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आवास परिसर में तिरंगे को सलामी दी। एसएसपी ने पुलिस लाइन पौड़ी में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा रांसी खेल मैदान के पास प्रभारी मंत्री समेत सभी अतिथियों ने पौधे रोपे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत, प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश, अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, सांसद प्रतिनिधि ओपी जुगराण, डीएफओ मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

औपचारिकता निभाने मुख्यालय आते हैं अधिकारी
पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त, अपर आयुक्त व डीआईजी के पौड़ी आगमन पर शहरवासियों ने खासी नाराजगी व्यक्त की। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि अधिकारी मंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय पर्व पर औपचारिता निभाने आते हैं। इस परिपाटी को अधिकारी या सरकार बंद करें। धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, विमला देवी व सुलोचना देवी ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में राज्य गठन के बाद से ही पौड़ी मुख्यालय की उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed