फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AE arrived out of the auditorium with incomplete preparation

अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे एई को किया सभागार से बाहर

Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
AE arrived out of the auditorium with incomplete preparation
जिले के प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु खुराना ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे पेयजल निगम श्रीनगर के सहायक अभियंता (एई) पर कड़ी नाराजगी उन्हें सभागार से बाहर कर दिया। साथ ही सूचनाएं लेकर बैठक में आने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी अधिकारी स्पष्ट प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में न आए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु खुराना ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना लक्ष्य है। कहा कि आगामी चार वर्षों में जिले के 3135 राजस्व गांवों के प्रत्येक परिवार को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत एक लाख 28 हजार 515 परिवारों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अभी तक 6 हजार 984 परिवारों को कनेक्शन से जोड़ लिया गया है। खुराना ने बताया कि वर्ष 2020-21 के तहत 21 हजार 160 परिवारों को पेयजल कनेक्शन प्रदान किए जाने का लक्ष्य है। कहा कि योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी पेयजल निगम, जल संस्थान व स्वजल को प्रदान की गई है। उन्होंने विकास खंड स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएओ देवेन्द्र राणा, एसीएमओ डा. जीएस तालियान, ईई पीसी गौतम, ईई सतेन्द्र कुमार गुप्ता, एलपी रमोला, एसडीओ राजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed