फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Admission process started for B.Ed., M.Ed. and B.Ed.

बीएड, एमएड व बीपीएड के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 23 Sep 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Admission process started for B.Ed., M.Ed. and B.Ed.
गढ़वाल केंद्रीय विवि ने बीएड, एमएड और बीपीएड में प्रवेश के लिए तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थियों को 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे। इस बार छात्र-छात्राओं की स्नातक/स्नातकोत्तर परीक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए गढ़वाल विवि के कुलसचिव ने बताया कि गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीनों (श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी) परिसरों व संबद्ध महाविद्यालयों के लिए बीएड, एमएड एवं बीपीएड में सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के बजाय इस बार मेरिट के आधार पर बीएड, एमएड और बीपीएड में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं की स्नातक/स्नातकोत्तर परीक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर से अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 24 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed