फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Action will be taken if child labor is found

प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 23 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if child labor is found
जनपद के प्रतिष्ठानों में बाल श्रम पाए जाने पर श्रम विभाग व प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। एडीएम ने जनपदीय बाल श्रम टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में एडीएम डॉ एसके बरनवाल ने जनपदीय बाल श्रम टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के तहत बाल श्रम सर्वेक्षण किया जाना है। कहा कि बाल श्रमिक पाए जाने पर उन्हें शिक्षा व कौशल विकास से जोड़ मुख्यधारा में लाया जाएगा। बताया कि पांच से आठ वर्ष के बाल श्रमिकों को सर्व शिक्षा, नौ से 14 वर्ष के बच्चों को माध्यमिक विद्यालयों और 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कौशल विकास योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग को 31 जनवरी तक मुख्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में एक से 15 फरवरी के बीच बाल श्रम सर्वेक्षण किया जाएगा। डा. बरनवाल कहा कि कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, यमकेश्वर सहित नगरीय क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में लगातार छापेमारी की जाय। प्रतिष्ठान में बार बाल श्रमिक मिलने पर चेतावनी नोटिस जारी कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त एससी आर्य, डीईओ माध्यमिक बीसी बहुगुणा, प्रभारी डीपीओ जितेंद्र कुमार, मनीष भट्ट, एसएचओ लक्ष्मण सिंह कठैत, गायत्री नेगी, विजय पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed