फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ABVP staged protest on demands

मांगों को लेकर एबीवीपी का धरना प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ABVP staged protest on demands
कुलपति के वार्ता न करने पर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वानिकी-उद्यानिकी में 50-50 सीट बढ़ाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर पूर्व सीएम एचएन बहुगुणा की प्रतिमा के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में कुलपति ने छात्रों को वार्ता के बुलाया और मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में छात्र गढ़वाल विवि की कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन कुलपति ने बैठक में व्यस्त होने का हवाला देते हुए बाद में आने को कहा, जिसके बाद छात्र नेता प्रशासनिक भवन परिसर में स्थित बहुगुणा की प्रतिमा के नीचे बैठकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में ज्यादातर छात्रों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए जो छात्र नए सत्र में प्रवेश ले रहे हैं, उनकी ट्यूशन फी के अतिरिक्त कोई फीस नहीं ली जाए। छात्रों ने वानिकी और उद्यानिकी विषय में 50-50 सीटों की बढ़ोत्तरी और कृषि विषय शुरू करने की मांग की। कुलपति प्रो. नौटियाल ने छात्रों की मांगों पर विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। धरने में संदीप राणा, विवेक ममगांई, शास्वत खंडूड़ी, शुभम बिजल्वाण, ऋषभ रावत, गौरव मोहन, अमन पंत, सागर रावत, आदित्य घिल्डियाल और अरुण चौहान शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed