फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aam Aadmi Party celebrated Black Day

आम आदमी पार्टी ने मनाया काला दिवस

Thu, 18 Mar 2021 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party celebrated Black Day
प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कीर्तिनगर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्व. इंद्रमणी बडोनी चौक पर धरना दिया। इस मौके पर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के उपाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बाद भी क्षेत्र के लोग पानी, बेरोजगारी, सड़क, शिक्षा की समस्या से जूझ रहे है। रेलवे व श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित दरदर भटक रहे है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर धर्म सिंह चौहान, रविंद्र बिष्ट, कुलदीप राणा, योगेंद्र रावत, रोशन सेमवाल, हरदेव कुमार, रविंद्र कठैत आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के गोला पार्क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर गजेंद्र सिंह चौहान, जगमोहन सिंह रावत, अनिल पुरी, दिनेश रावत, नरेंद्र रावत, राजेंद्र असवाल, नवीन पांडे, कंचन, रासू चौहान, सीमा, नेहा, रुचि, धीरेंद्र नेगी, ओम प्रकाश रावत, गौरव ध्यानी, धीरज कुमार व मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नारेबाजी व प्रदर्शन के साथ फूंका सरकार का पुतला
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर काला दिवस मनाया। इस मौके पर जिला मुख्यालय व अगस्त्यमुनि में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया गया। उधर, केदारनाथ विधानसभा में भी विधानसभा संगठन मंत्री राकेश नेगी के नेतृत्व में टैक्सी स्टैंड से अगस्त्यमुनि तक आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष निराशाजनक रहे हैं। इस मौके पर जोत सिंह बिष्ट, प्रकाश पंवार,पुरूषोत्तम चंद्रवाल, जयेंद्र बर्त्वाल, कमला देवी, सुधीर पंवार, अनिल, देवेश, परमेश, रोशन, शुरवीर, जगदीश, जितेन्द्र, प्रदीप, दिनश, राकेश आदि कार्यकर्ता थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed