{"_id":"62124435a3417f626c61ca47","slug":"a-young-man-who-came-to-visit-a-friend-s-village-dies-after-falling-into-a-ditch-pauri-news-drn404536985","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के गांव घूमने आए युवक की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के गांव घूमने आए युवक की खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार से पौड़ी की कफोलस्यूं पट्टी स्थित थापली गांव घूमने आए युवक की पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ उसके गांव घूमने आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार को कोटद्वार से आठ दोस्त कफोलस्यूं पट्टी स्थित अपने दोस्त के घर थापली गांव आए। वह पैदल चल रहे थे कि गांव के समीप अंकित भदौला (28) पुत्र सर्वेंद्र भदौला निवासी पदमपुर सुखरौ का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों व परिजनों ने बुरी तरह घायल अंकित को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि कोटद्वार के पदमपुर सुखरौ निवासी अंकित भदोला की पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि अंकित निजी कंपनी में गुरुग्राम में नौकरी करता था। इन दिनों वह घर से ही काम कर रहा था और अपने दौस्त के यहां आया था। अंकित कई बार दोस्तों के साथ थापली गांव दोस्त के घर आता रहा है। दोस्त भी कोटद्वार में ही रहता है।