{"_id":"13-78669","slug":"Pauri-78669-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डाक्टरों की शीघ्र हो तैनाती’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डाक्टरों की शीघ्र हो तैनाती’
Pauri
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला और महिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती करने की मांग को लेकर लोगों ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने शासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सरकार से जिला अस्पताल में डाक्टरों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की गई। साथ ही सरकार के उपेक्षित रवैये के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
पौड़ी जन चेतना मंच के आह्वान पर जिला और महिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोग सोमवार को करीब 11 बजे बस स्टेशन पर एकत्रित हो गए। उन्होंने शहर में रैली निकालकर सरकार और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली में विभिन्न संगठनों से जुड़ेे लोगों के साथ-साथ आम लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
रैली के दौरान लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिनमें डाक्टरों की तैनाती करने से संबंधित मांगें और सरकार और शासन के रवैये के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। रैली माल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार आदि स्थानों से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची। कलक्ट्रेट परिसर में लोगों ने नारेबाजी कर शासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई जन सभा में जन चेतना मंच के संयोजक दलवीर सिंह नेगी ने सभी लोगों से आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। जनसभा मेें व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, मन मोहन पंवार, केदार सिंह गुसांई, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रोहित असवाल ने कहा कि आंदोलन को सफ ल बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आम लोगों से जुड़ा हुआ है। अस्पताल में डाक्टर न होने से सभी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। रैली में पूर्व विधायक बृज मोहन कोटवाल, रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, गोपाल कृष्ण नेगी,ठाकुर सिंह, जगदीश बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, महेंद्र रावत मौनी भाई समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
नेताओं के खिलाफ जताया गुस्सा
रैली के दौरान लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उन्होंने विधायक जी कख हर्चिगे, मंद्रवाल बोडा कख हर्चिगे, स्वास्थ्य मंत्री कख हर्चिगे आदि नारे लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी अपने गृह जनपद मुख्यालय के अस्पताल की दशा नहीं सुधार पा रहे हैं तो अन्य जगहों का क्या होगा।
पहले दिन बीस लोग बैठे धरने में
पौड़ी। कलक्ट्रेट परिसर में हुई जनसभा के उपरांत उक्त मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। सोमवार को पहले दिन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, भारत रावत, सुशीला, ओपी रतूड़ी, सोहेल, समेत 20 लोग धरने पर बैठे। जन चेतना मंच के संयोजक दलबीर सिंह नेगी ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन के तहत समय-समय पर मशाल जुलूस समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।