{"_id":"13-78635","slug":"Pauri-78635-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ से टेक होम राशन का वितरण का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ से टेक होम राशन का वितरण का विरोध
Pauri
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू )के तृतीय जिला सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की टेक होम राशन की वितरण व्यवस्था एनजीओ के माध्यम से कराने का विरोध किया गया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन में ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका, भोजन माता, जल निगम और जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सीटू के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र सिंंह भंडारी ने संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, ग्राम प्रहरियों, भोजन माताओं को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की भी मांग की गई।
बताया गया कि श्रम कानून की अनदेखी करने पर पांच दिसंबर को भारतीय मजदूर संघ और सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से देहरादून में धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में महावीर रावत, अभिषेक भंडारी, लज्जो देवी, अनिल भंडारी, रोशनी बिष्ट, अनीता चौहान, रवींद्र सिंह, उम्मेंद सिंह, सुमित्रा थपलियाल आदि ने विचार रखे। संचालन सम्मेलन के संयोजक देवानंद नौटियाल ने किया।