फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एनटीटी में फर्जीवाड़ा मामला और गहराया

एनटीटी में फर्जीवाड़ा मामला और गहराया

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Pauri
Pauri Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। एनटीटी कोर्स कराने के नाम पर हुए फर्जीवाड़े को लेकर आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब इस कोर्स को लेकर जारी किए गए प्रमाणपत्रों पर ही प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। दो अलग-अलग वर्षों में जारी किए गए प्रमाणपत्र पूरी तरह से अलग हैं। इसकी शिकायत एसडीएम से भी की गई।
विज्ञापन

कोटद्वार में इन दिनों नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स कराने के नाम पर ठगी को लेकर चल रहा विवाद हर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस संबंध में जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में संस्थान को संचालित कर रही अर्चना की ओर से समिति के सचिव पंकज बवाडी के खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत की निंदा की। कहा कि यह पूरा षड्यंत्र मामले को भटकाने के लिए किया जा रहा है। बैठक केे बाद सभी लोग एसडीएम से मिलने गए। उन्होंने एसडीएम के सामने पूरा मामला रखते हुए कहा कि वर्ष 2007-08 और वर्ष 2012-13 में जारी किए गए प्रमाणपत्रों में काफी अंतर है। संस्थान का लोगो तक बदल गया। अभिलाषा वर्मा, श्वेता अग्रवाल ने कहा कि संस्था के हेडआफिस कानपुर से तीन लाइनों में लिखकर बयान जारी किया गया है। पूरे साक्ष्यों के साथ प्रमाण दिया जाना चाहिए। उसके बावजूद भी यदि 2012-13 का कोर्स वैद्य है तो भी वर्ष 2013-14 में छात्राओं के साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। साथ ही उन्होंने एसडीएम के सामने थाने में की गई शिकायत का मामला भी उठाया। कहा कि कोर्स संचालित करने वाली शिक्षिका अर्चना की ओर से पंकज बवाड़ी के नाम कोतवाली में तहरीर देकर वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने का झूठा आरोप लगाया गया है। एसडीएम ने भी सभी को मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर गोविंद डंडरियाल, महिला समाख्या की प्रीति थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी, पंकज बवाडी, एकता केंद्र की बड़थ्वाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रभावित छात्राओं में श्वेता अग्रवाल, अभिलाषा अग्रवाल, प्रियंका, संगीता, ज्योति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed