फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चौरास पुल निर्माण में देरी पर भड़के अभाविप कार्यकर्ता

चौरास पुल निर्माण में देरी पर भड़के अभाविप कार्यकर्ता

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास मोटर पुल निर्माण में देरी पर अभाविप ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। छात्रों ने आक्रोश जताया कि लंबे समय से पुल निर्माण की मांग के बावजूद विभाग निर्माण में तेजी नहीं ला रहा है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि तय समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले 25 मार्च 2012 को चौरास मोटर पुल लेंटर डालते समय टूट गया था। हादसे में छह मजदूरों के साथ ही जेई की मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन ही अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुल टूटने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए लोनिवि कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। बृहस्पतिवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण में देरी पर अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर का घेराव किया। जिला संयोजक सुधीर जोशी और छात्र महासंघ अध्यक्ष कमलेश नैथानी ने कहा कि छात्र लंबे समय से जल्द पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेश मलासी ने कहा कि पुल टूटने की घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए भी जल्द आंदोलन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने कहा कि पुल निर्माण तय समय सीमा 16 अप्रैल 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा। घेराव करने वालों में अर्जुन गैरोला, आयुष मियां, विमल जोशी, कुलदीप चौहान, मनीष डालिया, अरुण नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed