फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सेना का हिस्सा बने 184 जांबाज

सेना का हिस्सा बने 184 जांबाज

Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। कंधे पर राइफल लटकाए, फौलादी इरादों के साथ सीना ताने 184 रिक्रूट शनिवार को सेना में शामिल हो गए। बहादुरी की प्रतीक रायल रस्सी को कंधे पर सजाकर हल्के कदमों से पग भरते हुए इन बहादुर जवानों ने पासिंग आउट परेड में पद, गोपनीयता और राष्ट्र सेवा में तत्पर रहने की शपथ ली तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को गढवाल राइफल्स के परेड़ मैदान में 47वें कोर्स के 184 रिक्रूटों को पुनरीक्षक अधिकारी ब्रिगेडियर अजय सेठ ने शपथ दिलाई। उन्होंने गढ़वाल राइफल के गौरवमयी इतिहास के बारे में जानकारी दी और उम्मीद जताई कि सेना का हिस्सा बन रहे जवान रेजीमेंट के उच्च आदर्शों को आत्मसात करेंगे। रेजिमेंटल पुरोहित सूबेदार महिधर चमोली ने धार्मिक ग्रंथ पर हाथ रखवाकर भेदभाव से हटकर कर्तव्यनिष्ठ होने का संकल्प कराया।
विज्ञापन


तालियों से गूंजता रहा मैदान
- जैसे ही रिक्रूट पासिंग आउट परेड करते हुए मैदान में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। ब्रिगेडियर अजय सेठ ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व कमांडर सुदामा प्रसाद ने किया। परेड के बाद सभी जवानों ने वीर सैनिकों की प्रतिमा के सामने जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण पल का हिस्सा बनने के लिए जवानों के परिजन भी आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों में प्रदीप को मिला गोल्ड मेडल
- 34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ रहे रिक्रूटों को पुनरीक्षक अधिकारी ने मेडल प्रदान किए। प्रदीप गड़िया को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी घोषित किया गया। उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया। सुदामा प्रसाद को सिल्वर मेडल के साथ ड्रिल और परेड कमांडर का मेडल भी दिया गया। राहुल को कांस्य पदक के साथ फायरिंग के लिए पदक दिया गया। भूपेंद्र सिंह को पीटी के लिए मेडल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed