{"_id":"13-53625","slug":"Pauri-53625-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएफ प्रकरण तीन दिन में निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएफ प्रकरण तीन दिन में निपटाएं
Pauri
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) से भेंट कर शिक्षक-शिक्षिकाओं के जीपीएफ प्रकरणों को तीन दिन के भीतर निस्तारित करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने प्लान के तहत खुले दस स्कूलों में विगत छह माह से वेतन आहरण न होने पर असंतोष जताया।
जिला महामंत्री मेहरबान सिंह भंडारी की अगुवाई में मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिले संघ के पदाधिकारियों ने सीईओ एलएम चमोला को बताया कि प्लान के तहत स्थापित जिले के 10 शासकीय माध्यमिक स्कूलों में विगत छह माह से शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन का आवंटन नहीं हो पा रहा है। सीईओ ने उन्हें बताया कि इन स्कूलों में जल्द ही वेतन का आवंटन हो जाएगा।
इस मौके पर शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतनमानों में आपत्ति वाले प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करने, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल से एलटी में समायोजित शिक्षक शिक्षिकाओं का चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने की मांग की गई। इस मौके पर कोट ब्लाक अध्यक्ष अमित काला, कमल किशोर मिश्रा, संग्राम सिंह नेगी, हरदीप रावत, कमल रावत, मदन भंडारी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षार्थियों पर ध्यान देने का निर्देश
पौड़ी। डीएवी कालेज में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक में शिक्षकों से अपने स्कूलों में खाली पीरियड्स में अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर बोर्ड परीक्षार्थियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक खाली पीरियड्स में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान आदि विषयों में कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाकर उन्हें परीक्षा के लिए तैयार करें।