{"_id":"13-53490","slug":"Pauri-53490-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व लैंसडौन में होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व लैंसडौन में होगी खिताबी भिड़ंत
Pauri
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उत्तरांचल पुलिस और सिटी क्लब लैंसडौन भिडे़ंगे। इन दोनों टीमों की फाइनल में भिड़ंत शुक्रवार को होगी। इससे पहले, बृहस्पतिवार को दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। सिटी क्लब लैंसडौन और राइजिंग क्लब पौड़ी के बीच पेनाल्टी शूट आउट से परिणाम निकल पाया।
उत्तरांचल पुलिस के साथ खेलते हुए मेरठ स्पोर्ट्स की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच का पहला गोल 16 वें मिनट में उत्तरांचल पुलिस के सौरभ रावत ने किया। दूसरे हाफ की शुरूआत के ही साथ भानु पांडे ने दूसरा और 62 वें मिनट में शैलेंद्र नेगी ने तीसरा गोल दाग कर उत्तरांचल पुलिस की जीत सुनिश्चित कर दी। मेरठ स्पोर्ट्स के नौशाद ने गोल के काफी प्रयास किए, लेकिन पुलिस टीम के गोलकीपर ने बड़ी तत्परता से इन सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया।
दूसरा मैच, सिटी क्लब लैंसडौन और उत्तराखंड राइजिंग पौड़ी के बीच हुआ। डेढ़ घंटे तक चले मैच में दोनों टीमें एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई। मैच समाप्ति के बाद पांच-पांच पैनाल्टी शूट आउट दोनों टीमों को मिले, जिसमें 5-3 के अंतर से लैंसडौन की टीम ने मैच जीत लिया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी संजय खंडूड़ी, कृपाल सिंह पटवाल, जयकृत भंडारी, महेंद्र पुंडीर, केशर कोठियाल, सुदर्शन कुंवर आदि मौजूद थे।