{"_id":"13-53346","slug":"Pauri-53346-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुबलि रोकने को आगे आने का आह्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुबलि रोकने को आगे आने का आह्नान
Pauri
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पैठाणी। राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के दरबार में लगने वाले मेले में पशुबलि को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत प्रशासन हर जगह लोगों से पशुबलि रोकने का आह्वान कर रहा है। मंगलवार को भी प्रशासन ने चौरीखाल में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में लोगों से पशुबलि के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। साथ ही शिविर में उठी लोगों की 10 समस्याओं का पांच का निस्तारण किया।
थलीसैंण के एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने लोगों से बूंखाल मंदिर में दिसंबर में लगने वाले मेले पर चर्चा की। एसडीएम ने लोगों से कहा कि मेला बिना पशुबलि के संपन्न कराने में अपना सहयोग करें। शिविर में 28 पर्वतीय प्रमाण पत्र, पांच आय प्रमाण पत्र, 14 स्थायी निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर बीडीओ जगमोहन चौहान, बीईओ सत्य नारायण, ऊर्जा निगम के एसडीओ हर्षबल्लभ नौटियाल, तहसीलदार प्रकाश शाह, बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी, बंशीधर गोदियाल, मदन सिंह नेगी आदि मौजूद थे। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि शिविर में कुछ विभागों से सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस बारे में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।