फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आपराधिक घटनाओं पर कसेगी नकेल

आपराधिक घटनाओं पर कसेगी नकेल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए कप्तान के निर्देशों पर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए टीमों को गठन किया गया है। घटनाओं की जांच बीट के अनुसार करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाओं से सुर्खियों में बना है। शहर में हत्या, डकैती, चोरी समेत कई घटनाएं हुई हैं। साथ ही शहर में चरस और शराब के बाद स्मैक की तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। किसी भी चेन स्नेचिंग का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। मगर अब पुलिस ने इन पर नकेल कसने के लिए टीमों का गठन कर लिया है। इसके तहत प्रत्येक घटना की निगरानी और जांच पुलिस कही अलग-अलग टीमें करेंगी। सीओ अरुणा भारती ने कहा कि टीमें गठित होने से आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। घटनाओं की जांच बीट के अनुसार की जाएगी। जांच के लिए सब इंस्पेक्टरों की बीटें निर्धारित कर दी गई हैं। इससे कोई एक दूसरे के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर पाएगा। जिससे मामलों के खुलासों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed