{"_id":"13-53174","slug":"Pauri-53174-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट थेरेसास और जीआईसी पहुंचे फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट थेरेसास और जीआईसी पहुंचे फाइनल में
Pauri
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल और जीआईसी श्रीनगर के बीच खेला जाएगा। शनिवार को सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल ने रेनबो पब्लिक स्कूल और राइका श्रीनगर ने विद्या मंदिर श्रीकोट को हराकर फाइनल में जगह बना ली। आज के मैचों में अनमोल डुडेजा व शादाब आलम मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
जीआईएंडटीआई मैदान में प्रतियोगिता नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित की जा रही है। पहले सेमीफाइनल में सेंट थेरसास ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें अनमोल डुडेजा ने नाबाद अर्धशतक जड़कर महत्वपूर्ण पारी खेली। केशव ने भी 34 गेंदों में कुल 27 रन बनाए। रेनबो स्कूल की ओर से विशाल व शुभम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेनबो पब्लिक स्कूल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 94 रन ही बना पाई। हालांकि रेनबो के अंकित पडियार ने 25 रनों की अच्छी पारी खेली, मगर वह टीम को 51 रन की हार से नहीं बचा पाए। सेंट थेरेसास के गेंदबाज पियूष ने कसी हुई गेंदबाजी कर चार ओवरों में मात्र 11 रन देकर एक विकेट लिया तो राहुल चौहान व राहुल बिष्ट ने दो-दो विकेट झटके।
दूसरे मैच में राइका श्रीनगर ने पहले बल्लेबाजी कर 20ओवरों में 7 विकेट खोकर कुल 152 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच शादाब आलम ने 46 बॉलों में सात चौकों व एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। विद्या मंदिर के नवीन बिष्ट ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर करते हुए विद्या मंदिर की टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 126 रन ही बना पाए। यह मैच 25 रन से राइका श्रीनगर जीत गई। राइका श्रीनगर के गेंदबाज शादाब आलम ने चार ओवरों में तीन विकेट झटके तो महावीर ने भी दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि डा.गोविंद पुजारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।