{"_id":"13-52928","slug":"Pauri-52928-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच पिस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच पिस रहे लोग
Pauri
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बस अड्डे के बाहर सड़क पर एक समय में केवल छह बसों को ही खड़ा करने के प्रशासन के आदेश के बावजूद सड़क पर 12 से ज्यादा बसें खड़ी की जा रही हैं, जिससे जाम की समस्या लगातार बनी हुई हैं। स्थिति यह है कि सड़क पर यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। असुविधा होने के कारण यात्रियों को धक्का-मुक्की भी झेलनी पड़ती है।
वर्तमान में बस अड्डे के बाहर सड़क पर पांच बसें रोडवेज की और एक बस जीएमओयू की खड़ी हो सकती है। लेकिन जो अव्यवस्था यहां फैली हुई है उससे यहां कोई भी घटना हो सकती है। वहीं प्रशासन के आदेशों का भी माखौल उड़ाया जा रहा है। त्योहारों पर तो स्थिति और भी खराब हो रही है। बसों के अतिरिक्त अनेक छोटे वाहन भी यहां खड़े हो रहे हैं ऐसे में बसों को समय पर निकालना भी भारी पड़ता है। इसके बाद लगे जाम के कारण जाम से निकलते में भी कभी-कभी घंटो लग जाते हैं। एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने कहा कि अगर बस अड्डे के बाहर अतिरिक्त बसें खड़ी की जा रही हैं तो इस ओर ध्यान दिया जाएगा। जिसके लिए जितनी बसें निर्धारित हैं वे उतनी ही खड़ी करेंगे। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
फोटो
डेढ़ महीने से नलों से नहीं टपका पानी
दुर्गा एन्क्लेव एरिया में पानी को मचा हाहाकार
लोगों को सिंचाई नहर से करनी पड़ रही पानी की आपूर्ति
कोटद्वार। निंबूचौड के दुर्गा एन्क्लेव एरिया में डेढ़ महीने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर करीब 12 परिवारों के घरों में पानी की नहीं आ रहा है। कई बार विभाग को कह चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। दूर दराज से हर दिन बाल्टियों और डिब्बों से पानी भरना पड़ता है। वहीं सिंचाई नहर से लोग पानी की जरूरत को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जब सर्दियों में यह हाल है तो गर्मियों में इस क्षेत्र की क्या हालत होगी समझा जा सकता है। दुर्गा एन्क्लेव एरिया में ंएक इंच मोटी पाइप लाइन है, जब लाइन बिछी थी तब मकान कम थे। लेकिन अब मकान बनने के बाद अब दुर्गा एन्क्लेव में पानी की दिक्कत हो रही है। पाइप लाइन की मोटाई बढ़ानी होगी, जिससे समस्या का समाधान हो सके।
इंसेट
ग्रामीणों का कहना है
- नये मकान में नया कलेक्शन लिया है, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से पानी नहीं आ रहा है। टैंकर से पानी मंगाकर टंकियों को भरवा रहे हैं। हर दिन सुबह दूसरी जगह से बाल्टियों से पानी लाते हैं। - विनीता नेगी।
- इन दिनाें यहां पर सिंचाई नहर के पानी का प्रयोग करना पड़ रहा है। पीने के लिए दूसरी जगह सेे पानी ला रहे हैं। डेढ़ महीने से यही स्थिति बनी हुई है। - संगीता।
- जब से यहां पर मकान अधिक बने हैं इस क्षेत्र में पानी की समस्या अधिक हो गई है। लोगों को हर दिन पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। विभाग को दिन में एक समय यहां और दूसरे समय ऊपर की कालोनी में पानी सप्ताई की व्यवस्था करनी चाहिए। - नंदन सिंह रावत
लगाए जाएंगे मोटे पाइप
- लाइन पतली होने के चलते यह दिक्कत आ रही है। फीटर को पानी सप्लाई की सही व्यवस्था करने को कहा गया है। इस समस्या के समाधान के लिए मोटे पाइप लगाए जाएंगे। - एसएस मेवाड़, अधिशासी अभियंता कोटद्वार।