{"_id":"13-52824","slug":"Pauri-52824-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी की प्रस्तुति पर बच्चों ने बजाई ताली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी की प्रस्तुति पर बच्चों ने बजाई ताली
Pauri
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बाल दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य में बलूनी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नृत्य, गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर बच्चों ने खूब ताली बजाई। साथ ही शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया।
सामान्य तौर पर विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं ही प्रतिभाग करते हैं, लेकिन बलूनी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, जोड़े में नृत्य, विभिन्न तरह के गीतों और शिक्षा परक नाटकों का मंचन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बलूनी ग्रुप की सदस्य और कोटद्वार हेड अभिलाषा भारद्वाज, प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने सभी को दीपावली पर पटाखों को नहीं जलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर आरती खंतवाल, भीमचंद्र, शंकर दत्त थपलियाल आदि उपस्थित थे।