फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विकास की गति में तेजी आएगी : मंद्रवाल

विकास की गति में तेजी आएगी : मंद्रवाल

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल ने कादेखाल पंपिंग योजना, घुड़दौड़ी और चिनवाड़ी डांडा योजना समेत अन्य योजनाओं की घोषणाओं को मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम बताया। कहा कि सीएम की स्वीकृतियों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पंपिंग योजनाआें की स्वीकृति से क्षेत्र के 80 गांवों के पेयजल संकट का समाधान हो जाएगा। बिलखेत में ट्यूबवेल निर्माण से काश्तकारों की हालत में सुधार होगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में एक आईटीआई की स्वीकृति, गगवाड़स्यूं में झील निर्माण, सीतासैण में व्यवसायिक राजकीय महाविद्यालय, कल्जीखाल, डडुवादेवी, चराकोट में मिनी स्टेडियम, राउमावि नौडियालगांव का उच्चीकरण, देवलगांव कुलासू, रामकुंड मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए विधायक ने कहा कि कांग्रेस अपनी जिम्मेदारियाें को लेकर गंभीर है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भी विकास में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed