{"_id":"5c49e797bdec2273ad00b382","slug":"91548347287-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माटी से जुड़कर ही बचेगा पहाड़ों का पलायन: कल्याण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माटी से जुड़कर ही बचेगा पहाड़ों का पलायन: कल्याण सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने कहा कि युवा अपनी माटी से जुड़कर पहाड़ को पलायन से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की समृद्धि पहले खेती, उद्यानी व पशुपालन में निहित थी, लेकिन नई पीढ़ी इस ओर विमुख होती नजर आ रही है। युवा पीढ़ी सामने आए तो पहाड़ का पलायन थम जाएगा। वह राठ महोत्सव में बोल रहे थे।
समलौण संस्था की ओर से चौथा राठ महोत्सव जीआईसी चाकीसैंण में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि समलौण आंदोलन पर्यावरण व संस्कारों को पोषण देने का काम कर रहा है। महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार व पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले छह लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत व नंदादेवी राजजात समिति के सचिव भुवन नौटियाल को समलौण सम्मान प्रदान किया गया समलौण सेना नायिका बनास रेखा देवी और कनाकोट कांति देवी को समलौण राठ मातृशक्ति सम्मान, प्रभारी हंस फाउंडेशन उत्तराखंड पदमेंद्र सिंह बिष्ट और पत्रकारिता के क्षेत्र में गणेश खुगशाल गणी को पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित थड़िया-चौफला प्रतियोगिता में समलौण सेना बनास प्रथम, ग्राम गडोली द्वितीय व पैलार गांव तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जीआईसी चाकीसैंण रामदयाल सिंह रावत व संचालन गिरीश नौडियाल ने किया। वहीं ग्राम दरमोला में एनएस रावत की बेटी वंशिका के जन्मदिन पर समलौण पौध रोपी गई। इस अवसर पर समलौण संस्था के विशिष्ट अतिथि हरीश पंत, संस्थापक वीरेंद्र गोदियाल, अध्यक्ष मनोज रौथाण, उपाध्यक्ष भगत सिंह गुसाईं, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वरी देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, सचिव माहेश्वरी देवी, सह-सचिव सतेश्वरी देवी, मातवर बर्त्वाल, रघुवीर रावत, आनंद सिंह, रजनी देवी, सुरजी देवी, सुलोचना, सरिता व सविता आदि मौजूद थे।