{"_id":"5ba52703867a557eaf187a43","slug":"91537550083-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान से लाभान्वित होंगे करोड़ो लोग: तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान से लाभान्वित होंगे करोड़ो लोग: तीरथ
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत से 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का। वह पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत एक ऐसी योजना है, जिसमें प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। यह सुविधा देश के सूूचीबद्ध सभी अस्पतालों में मिलेगी। इसी दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में विकास कार्य थम गए थे। हर रोज मुश्किल से आठ से नौ किलोमीटर सड़कें बन रही थीं। मोदी सरकार में इसने रफ्तार पकड़ी है। अब हर रोज 138 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं। इस दौरान विधायक मुकेश कोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश राव व, ओम प्रकाश जुगरान आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में कंडोलिया में स्वच्छता अभियान चलाया।