फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   91 corona infected found in Pauri district

पौड़ी जिले में मिले 91 कोरोना संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
91 corona infected found in Pauri district
जिले में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर में जिले में बृहस्पतिवार को 91 लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें पौड़ी जिले के 73 और बाहरी राज्यों के साथ उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों के 18 संक्रमित शामिल हैं। वहीं जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 716 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 रही, जिनमें जनपद पौड़ी के दुगड्डा, खिर्सू, पौड़ी, द्वारीखाल, रिखणीखाल, कल्जीखाल, पाबौ, एकेश्वर, पोखड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों के 73 लोग शामिल हैं। जबकि राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब के साथ उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, रुड़की, देहरादून, टिहरी आदि विभिन्न हिस्सों से 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ पौड़ी डा. प्रवीण कुमार ने कहा कि जिले के समस्त एंट्री जोनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड सैंपलिंग कर रही है। बाहरी राज्यों व क्षेत्रों के संक्रमित लोगों का पूरी जानकारी संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य महकमे को तत्काल दी जा रही है। जिससे संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट किए जाने के साथ समय पर उपचार भी मिल रहा है। श्रीनगर में क्षेत्र में मिले 14 कोरोना संक्रमितों में तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 11 लोग आरटीपीसीआर और 3 लोग रेपिट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। उधर, कोटद्वार क्षेत्र में मिले कुल 16 संक्रमितों में एक किशोर भी शामिल है।
विज्ञापन

गौचर में आईटीबीपी के 20 जवानों सहित 27 संक्रमित मिले
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को गौचर आईटीबीपी, कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्र के कुल 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग के कोविड प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गौचर में आईटीबीपी के जवान कुछ दिन पहले छुट्टी पर गए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद जब वे ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे, तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 20 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि कर्णप्रयाग में तीन और गौचर में चार लोग संक्रमित मिले हैं। कहा कि कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों केेे देखते हुए गौचर में बने बैरियर पर बाहरी प्रदेशों से पहुंचने वाले यात्रियों व सैलानियों की जांच के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। यहां पर यात्रियों व सैलानियों की एंटीजन जांच की जा रही है। साथ ही आरटीपीसीआर के लिए नमूने श्रीनगर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने कहा कि पुलिस ने बिना मास्क वाले 32 लोगों का चालान किया है।

नगर निगम कार्यालय के 31 कर्मियों के सैंपल लिए
कोटद्वार। नगर आयुक्त के कोरोना संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सैंपलिंग की। इस दौरान 31 कर्मियों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। दुगड्डा ब्लाक के कोविड नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को नगर निगम के नगर आयुक्त की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसी दिन नगर निगम कार्यालय को सैनिटाइज किया गया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में तैनात 31 अधिकारी और कर्मचारियों की कोराना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। तीन-चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed