{"_id":"5cc090acbdec2214216cea49","slug":"81556123820-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ (पौड़ी)। पाबौ ब्लाक के नाई गांव में बुधवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। हालत गंभीर होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार विकासखंड पाबौ के नाई गांव से बुधवार सुबह छह बजे पंकज रतूड़ी तीन लोगों को लेकर कार से पाबौ ब्लाक मुख्यालय के लिए निकले। उन्हें पाबौ से देहरादून के लिए बस पकड़नी थी, लेकिन रफ्तार तेज होने से गांव से कुछ दूरी पर ही उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों की सूचना पर पाबौ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल किशोर को हायर सेंटर रफर कर दिया। पाबौ चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि कार दुर्घटना में शिरोमणि रतूड़ी (50 वर्ष) पुत्र कुलानंद रतूड़ी निवासी नाई गांव, चालक पंकज रतूड़ी (30 वर्ष) पुत्र कांता प्रसाद निवासी नाई गांव और घनश्याम शर्मा (35 वर्ष) पुत्र हरिदत्त निवासी नयाल गांव, सोलन (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। घायल हिमांशु रतूड़ी (16 वर्ष) पुत्र प्रदीप रतूड़ी निवासी नाई गांव को हालत गंभीर होने से हायर सेंटर रेफर किया गया है।