{"_id":"5cb603b7bdec2213e76c405b","slug":"81555432375-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापिंग कांप्लेक्सों में नहीं हैं अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शापिंग कांप्लेक्सों में नहीं हैं अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में संचालित हो रहे बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स में अग्निशमन से संबंधित मानकों को पूरा नहीं किया गया है। बावजूद इसके अग्निशमन विभाग इन कांप्लेक्सों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। वहीं अग्निशमन विभाग का कहना है कि श्रीनगर शहर में कई शॉपिंग कांप्लेक्स को नोटिस दिया गया है, लेकिन संचालक नोटिस को गंभीरता से नहीं लेते हैं। और जवाब देना भी मुनासिब नहंीं समझते।
एक दर्जन से अधिक बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स अग्निशमन सुरक्षा के मानकों के प्रति गंभीर नहीं है। अधिकांश शॉपिंग कांप्लेक्सों में अग्नि सुरक्षा के कोई भी मानक पूरे नहीं किए गए हैं। यहां तक कि कई शॉपिंग कांप्लेक्सों में इन और आउट के लिए अलग-अलग रास्ते नहीं बनाए गए हैं। किसी भी शॉपिंग कांप्लेक्स में पानी भंडारण के लिए भूमिगत टंकी का निर्माण भी नहीं किया गया है। बावजूद इसके न तो जिला प्रशासन और न ही अग्निशमन विभाग इन पर कोई कार्रवाई कर रहा है। वहीं अग्नि शमन विभाग का कहना है कि शॉपिंग कांप्लेक्स संचालक उनके नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अग्नि शमन अधिकारी प्रेम सिंह सती ने कहा कि श्रीनगर में विभाग ने कई कांप्लेक्सों को चिह्नित किया गया है। इन्हें नोटिस भी दिया गया है। लेकिन संचालक नोटिस का जवाब तक नहीं दे रहे हैं।