फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज
श्रीनगर। मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता भंग करने के आरोप में शहर के एक भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उक्त भाजपा नेता ने मतदान कक्ष में मतदान करने के दौरान फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम दीपेंद्र नेगी की तहरीर पर भाजपा नगर कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी पर कोतवाली पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त भाजपा नेता ने मतदान कक्ष में मतदान करते हुए अपनी छह फोटो, जिसमें ईवीएम मशीन भी दिखाई दे रही है, सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अपलोड कर दी थी। जिस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने कोतवाली में उक्त भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed