फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाली गीत यनि प्यारी जलमभूमि की शूटिंग का शुभारंभ

गढ़वाली गीत यनि प्यारी जलमभूमि की शूटिंग का शुभारंभ

Sun, 10 Feb 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाली गीत यनि प्यारी जलमभूमि की शूटिंग का शुभारंभ

विज्ञापन
कीर्तिनगर। देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों की गाथा पर आधारित गढ़वाली गीत यनि प्यारी जलमभूमि-पावन दयोप्रयाग च की शूटिंग शुरू हो गई है। बसंतपंचमी के पर्व पर अलकनंदा नदी किनारे ढुंढप्रयाग पर गीतमाला मुहूर्त शॉट फिल्माया गया।
पीबी फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे वीडियो अलबम का रविवार को शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी ने मुहूर्त क्लैप देकर शूटिंग का शुभारंभ किया। अलबम के गीतकार व निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि गीत के माध्यम से देवप्रयाग और टिहरी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का महिमा गान किया गया है। इसमें मलेथा के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, कीर्तिनगर में राजशाही के विरुद्ध जन आंदोलन में शहीद हुए मोलू भरदारी व नागेंद्र सकलानी, घंटाकर्ण देवता और चंद्रबदनी की उत्पति का उल्लेख भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पदम गुसांई व प्रेरणा भंडारी ने गीत गाया है। जबकि नागेंद्र प्रसाद एडीटर व अरुणा फरासी नृत्य निर्देशक हैं। इस अवसर पर घंटाकर्ण देवता पंडित दिनेश जोशी, अर्जुन भंडारी, नगर पंचायत सभासद दीपा देवी व अजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed