{"_id":"5c4b30bcbdec2273a0324ff0","slug":"81548431548-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों दी नवीन तकनीक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों दी नवीन तकनीक की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के 10 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत एनसीईआरटी की पुस्तकों के अभिमुखीकरण, माध्यमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की नवीनतम जानकारी दी गई।
डायट में 16 जनवरी से कक्षा एक से आठ तक के 1321 और माध्यमिक स्तर पर कक्षा नौ से 12 तक के 753 शिक्षकों का 10 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण शुरू हुआ था। शुक्रवार को डायट प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने समापन करते हुए बीईओ, एबीईओ, नोडल अधिकारियों, अनुश्रवणकर्ताओं और संदर्भदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रशिक्षण से शिक्षकों के ज्ञान में और वृद्धि होगी। बताया कि प्रारंभिक स्तर पर दूसरे चरण का प्रशिक्षण 28 जनवरी से छह फरवरी तक चलेगा। बीईओ कीर्तिनगर डा. सुरेंद्र नेगी, डा. वीर सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, देवेंद्र भंडारी आदि ने शिक्षकों को समग्र शिक्षा अभियान, नए सत्र में एनसीईआरटी की किताबों का अभिमुखीकरण और माध्यमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के नए प्रयोगों, नवाचार की संबंधित जानकारी दी।
श्रीनगर। समग्र शिक्षा के तहत विकास खंड खिर्सू के जूनियर व प्राथमिक शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया।
जीजीआईसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीईआरटी की नई पाठ्य पुस्तकों की अवधारणा को समझने व प्रभावी शिक्षण की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मिशन कोशिश, समावेशित शिक्षा, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, विज्ञान संगोष्ठी, बाल सखा एवं जिज्ञासा आदि के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर उप शिक्षाधिकारी पीएल भारती, प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार, आरती पुंडीर, कुसुमलता काला, उमा पुरी, महेश गिरी, चंद्रमोहन बिष्ट, पदमेंद्र, मनोज, मुकेश काला आदि मौजूद थे।