{"_id":"5cd99b51bdec2207532a59b4","slug":"71557764945-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर डीएम टिहरी को भेजेंगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर डीएम टिहरी को भेजेंगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। जीवीके/अलकनंदा हाईड्रो पावर कंपनी लि. (एएचपीसीएल) से हटाए गए कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने एसडीएम से वार्ता की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कंपनी पर अनुबंध की शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया। जिस पर एसडीएम ने इस प्रकरण में रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है। साथ ही कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ बैठक का भी आश्वासन दिया।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना का संचालन कर रही जीवीके/एएचपीसीएल ने गत 9 मई को 90 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। हटाए गए कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने एसडीएम अनुराधा पाल से मुलाकात कर कंपनी के रवैये की शिकायत की। उन्होंने कहा कि परियोजना में उनकी भूमि को अधिग्रहीत किया गया है। उनके साथ 58 साल तक रोजगार प्रदान करने का अनुबंध हुआ था। जिसको कंपनी ने तोड़ दिया।
एसडीएम ने बताया कि तहसील में मौजूद अनुबंध संबंधी दस्तावेजों और कंपनी की सेवा नियमावली का अध्ययन किया जा रहा है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।