फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मेडिकल कालेज में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण

मेडिकल कालेज में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण

Wed, 24 Apr 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण किया गया। अस्पताल के डाक्टरों की इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन सहित स्थानीय निवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है। अभी तक घुटना प्रत्यारोपण के लिए देहरादून व दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

अब पहाड़ क्षेत्र के मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण सुविधा उपलब्ध हो गई। आर्थो विभाग के डाक्टरों ने एक मरीज के घुटने का सफल प्रत्यारोपण भी कर दिया है। आर्थो विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर (डा.) डीके टम्टा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पास उत्तरकाशी से श्रवण दमीर (67) आए। दमीर के दोनों घुटने पूरी तरह घिसे हुए थे। जिस पर मरीज को घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। डा. टम्टा ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर करीब 2 घंटे के ऑपरेशन में घुटने का सफल प्रत्यारोण किया। बेस अस्पताल में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण किया गया। स्वयं डाक्टर टम्टा ने भी अपने करियर में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण किया। डा. टम्टा ने बताया कि हर रोज करीब 4 से 5 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें घुटना प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है। अब इन मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। निजी अस्पतालों में एक घुटना प्रत्यारोपण पर करीब डेढ़ से 2 लाख का खर्चा आता है। जबकि बेस अस्पताल में यह मात्र 70 से 75 हजार में ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed