{"_id":"5b5caa114f1c1b4c748b7969","slug":"71532799505-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर का जिलाध्यक्ष और भारत का जिला मंत्री बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर का जिलाध्यक्ष और भारत का जिला मंत्री बनना तय
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की पौड़ी जिला कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ. महावीर सिंह बिष्ट का अध्यक्ष एवं भारत सिंह बिष्ट का जिला मंत्री बनना तय है।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की पौड़ी जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए डीएवी इंटर कॉलेज में नामांकन हुआ। शाम चार से साढ़े चार बजे तक हुए नामांकन में जिलाध्यक्ष पौड़ी के पद के लिए एकमात्र नामांकन जनता इंटर कॉलेज मोटाढाक कोटद्वार के शिक्षक डॉ. महावीर सिंह बिष्ट एवं जिला मंत्री के पद के लिए भी एकमात्र नामांकन जनता इंटर कॉलेज पोखरीखेत के शिक्षक भारत सिंह बिष्ट ने किया। जबकि कोषाध्यक्ष के पद के लिए भगवती मैमोरियल इंटर कॉलेज, श्रीकोट श्रीनगर के शिक्षक केसर कोठियाल ने नामांकन किया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद रविवार को विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी दिगपाल सिंह गडिया एवं चुनाव पर्यवेक्षक महावीर सिंह मेहता मौजूद रहे।