Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Educational institutions should foster constitutional consciousness among students.

Pauri News: शिक्षण संस्थाएं विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना करें विकसित

Thu, 26 Nov 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Nov 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions should foster constitutional consciousness among students.
फोटो
विज्ञापन

संविधान दिवस के अवसर पर हुआ विशेष कार्यक्रम
संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर चौरास परिसर के एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कहा गया कि शिक्षण संस्थाएं विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना विकसित करें।
कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि परिवार संस्कारों की पहली पाठशाला है और शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना, अनुशासन व मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करनी चाहिए। प्रो. मदन मोहन सेमवाल ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व लोकतंत्र की आत्मा हैं जिन्हें दैनिक व्यवहार में अपनाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सीओ सदर/पौड़ी दिव्येश उपाध्याय ने सोशल मीडिया की सूचनाओं के सत्यापन, अफवाहों से बचाव, परीक्षा के दबाव में धैर्य और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी. गुसाईं ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर व संविधान सभा के योगदान पर प्रकाश डाला। निदेशक प्रो. हरि भजन सिंह चौहान ने जिम्मेदार नागरिकता पर बल दिया।
विज्ञापन


अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाने का आह्वान
फोटो
श्रीनगर। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ, पौड़ी गढ़वाल द्वारा बार भवन, श्रीनगर में संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण में राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर जिला स्तरीय अधिवक्ता गोष्ठी आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाने, संवैधानिक नैतिकता बनाए रखने, मौलिक कर्तव्यों के पालन और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर फैलने वाले भ्रम को तथ्यों व कानून से दूर करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक अनूप श्रीपांथरी ने किया और संचालन सह-संयोजक विकास पंत ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह रावत, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी, प्रदीप मैठाणी, नितेश भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान ने दिया प्रभावशाली भाषण
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विवि के डॉ. बीजीआर परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग और मेरा युवा भारत की संयुक्त पहल पर संविधान दिवस भाषण प्रतियोगिता और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सिंह नेगी व परिसर निदेशक प्रो. अनीता रुडोला ने शिक्षाविदों, छात्रों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान : लोकतांत्रिक मूल्य एवं संवैधानिक आदर्श विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान कंडवाल प्रथम, सोनाली द्वितीय और उमंग तिवारी तृतीय रहे। मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत -2047 और नशा मुक्त भारत विषय पर युवा संवाद में सौरव वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. एमसी पुरोहित, प्रो. एससी गैरोला, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. कुसुम डोबरियाल, डॉ. सीबी कोटनाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed