फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कांट्रेक्ट वर्करों को है तीन माह से वेतन का इंतजार

कांट्रेक्ट वर्करों को है तीन माह से वेतन का इंतजार

Mon, 04 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
कांट्रेक्ट वर्करों को है तीन माह से वेतन का इंतजार
पौड़ी। बीएसएनएल के कांट्रेक्ट वर्करों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के श्रीनगर एसएसए स्थित पौड़ी, कोटद्वार, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग व श्रीनगर केंद्रों में 150 (एक्सचेंजों में 112 व 38 बीटीएस) कांट्रेक्ट वर्कर सेवारत हैं। उन्हें नवंबर, दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 का वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से इन वर्करों के सामने भरण-पोषण की परेशानियां आने लगी हैं। बीएसएनएल कैजुअल एंड कांट्रेक्ट वर्कर संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर बिष्ट, सचिव जितेंद्र बिष्ट, गांधी सिंह व लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि बीएसएनएल में कांट्रेक्ट वर्कर नियुक्ति के समय से ही वेतन को लेकर परेशानियां झेल रहे हैं। विभाग कई बार तीन या इससे अधिक माह में एक या दो माह का वेतन देता है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की गई, लेकिन आज तक वर्करों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्रीनगर विजयपाल ने बताया कि फंड के समय पर नहीं आने से कांट्रेक्ट वर्करों का वेतन निर्गत करने में समस्या सामने आती है, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर फंड आते ही वर्करों का वेतन निर्गत कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सतीश सिंह, मंगल सिंह व बालम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed