{"_id":"5c5714bcbdec22736e4ec33f","slug":"61549210812-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि दिखा रही है हीलाहवाली: बेनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि दिखा रही है हीलाहवाली: बेनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। शहर के बहुप्रतिक्षित बस अड्डे के निर्माण कार्य में देरी पर पालिकाध्यक्ष ने लोनिवि की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के निर्माण कार्य को लेकर लोनिवि अनावश्यक हीलाहवाली दिखा रहा है। इससे अड्डे का निर्माण कार्य बिना वजह पीछे खिसकता जा रहा है।
रविवार को पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि बस अड्डे का निर्माण कार्य विगत कुछ वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। प्रदेश सरकार ने अड्डे के निर्माण को लेकर धनराशि अवमुक्त कर निर्माण कार्य को नई दिशा दी, लेकिन अब लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारी अनावश्यक हीलाहवाली दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व लोनिवि प्रांतीय खंड को अड्डे की छत का लिंटर डाले जाने के लिए धनराशि प्रदान कर दी गई थी। लेकिन अभी तक लिंटर नहीं डाला गया है। बेनाम ने बताया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अधीक्षण अभियंता से वार्ता की गई। उन्होंने 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की बात कही। वह समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग को निर्माण कार्य में तेजी दिखानी चाहिए।