फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण की जांच बेनतीजा

गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण की जांच बेनतीजा

Sat, 02 Mar 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण की जांच बेनतीजा

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की स्क्रूटनी प्रकरण की जांच समिति किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। समिति ने हैंड राइटिंग स्पेशलिस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ही उत्तर पुस्तिकाओं की फोरेंसिक जांच किए के लिए कहा है, हालंाकि कुलपति का कहना है कि समिति की ओर से मिली रिपोर्ट का उन्होंने अध्ययन नहीं किया है।

गढ़वाल विवि का स्क्रूटनी प्रकरण ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। जांच कमेटी ने स्क्रूटनी से संबंधित शिक्षकों व कर्मचारियों व परीक्षकों की हैड राइटिंग की जांच हैंड राइटिंग स्पेशलिस्ट से भी कराई थी। हैंड राइटिंग स्पेशलिस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ही कमेटी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। शनिवार को कमेटी के सदस्यों ने कुलपति से मिलकर उत्तर पुस्तिकाओं की फोरेंसिक जांच के लिए कहा है। जांच कमेटी के संयोजक प्रो. वाईपी सुदिंरयाल का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं में बहुत अधिक कटिंग की गई है। जिससे निष्कर्ष पर पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की फोरेंसिक जांच की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हैड राइटिंग स्पेशलिस्ट की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा के जांच समिति की ओर से दी गई रिपोर्ट का उन्होंने अभी अध्ययन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed