{"_id":"599c60b14f1c1b30608b457e","slug":"41503420593-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे डाक सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे डाक सेवक
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से गांवों की डाक सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। डाक न पहुंचने से परेशान ग्रामीण पौड़ी तक पहुंच रहे हैं। इधर, ग्रामीण डाक सेवक प्रधान डाकघर के समक्ष धरने पर डटे रहे। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें सरकार मान नहीं लेती, तब तक वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। मंगलवार को धरने में अनिता बिष्ट, कुशला देवी, दुर्गेश जुगरान, नरेंद्र सिंह, कृष्ण दत्त व सुरेश नौटियाल आदि बैठे।
विज्ञापन