फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   तहसील प्रशासन का श्रीकोट गंगानाली के जंगल में छापा

तहसील प्रशासन का श्रीकोट गंगानाली के जंगल में छापा

Thu, 24 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
तहसील प्रशासन का श्रीकोट गंगानाली के जंगल में छापा
श्रीनगर। नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र श्रीकोट गंगानाली के जंगल में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। प्रशासन ने लगभग 200 नाली सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया । टीन के खोके तोड़ कर टिन को प्रशासन ने जब्त कर लिया ।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व नगर पालिका में सम्मिलित हुए श्रीकोट गंगानाली के जंगल लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में हैं। अतिक्रमणकारियों ने जंगल में प्लाटिंग कर टीन के खोके खड़े कर दिए हैं। पेड़ों को सुखाने के लिए उनकी छालों को छीला गया है। इसके बावजूद वन और राजस्व विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। अमर उजाला ने 11 जनवरी के अंक में श्रीकोट में रातों रात खड़े हो रहे टीन के ढांचे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिलें में तैनाती होने के बाद नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने इसका संज्ञान लेते हुए तहसील श्रीनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी मायादत्त जोशी राजस्व और पुलिस कर्मियों को लेकर मेडिकल कॉलेज की सड़क पर जंगल में पहुंचे। जंगल में 8 टीन के ढांचे खड़े थे, जबकि मिट्टी खोदकर 6 स्थानों पर खोके बनाने की तैयारी थी। वहीं 8 पेड़ों के तने छिले हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि खोके तोड़ कर टीन जब्त कर लिए गए हैं। मौके से कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। लगभग 200 नाली भूमि में अतिक्रमण पाया गया है। विस्तृत रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed