{"_id":"5ba92992867a557ebf6cc6b0","slug":"31537812882-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों का सही आंकलन कर एप में अपलोड करें अधिकारी: दीप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों का सही आंकलन कर एप में अपलोड करें अधिकारी: दीप्ति
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का अधिकारी सही आकलन कर इसे ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम एप में अपलोड करें। कमियों को भी इसमें अपलोड किया जाए। यह बात यहां विकास भवन सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम की कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कही।
सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों एवं उसकी कमियों को समय पर अपलोड किया जाए ताकि उन योजनाओं को पूरा किया जा सके। सीडीओ ने कहा कि काम को गंभीरता से लिया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि विभागों को योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कार्यशाला में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत, सीईओ एमएस रावत, डीपीओ एसके त्रिपाठी, एडीओ पंचायत हरीश चंद शाह, मनमोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार शाह, विनोद कुमार, ज्योति चंदोला व राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।