फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   3.5 grams of smack recovered from the former sarpanch of Badedi

बढेडी के पूर्व सरपंच से 3.5 ग्राम स्मैक बरामद

Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
3.5 grams of smack recovered from the former sarpanch of Badedi
हरियाणा से रेलवे प्रोजेक्ट पर काम करने आए पूर्व सरपंच को पुलिस ने 3.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा से स्मैक लाकर श्रीनगर में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पौने सात बजे पुलिस ने स्मैक रखने के आरोप में शनि मंदिर श्रीकोट के समीप बढेडी (तहसील इंद्री) जिला करनाल हरियाणा निवासी पवन कुमार को पकड़ा। पवन के कब्जे से साढ़े तीन ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक माह पूर्व श्रीनगर में रेलवे प्रोजेक्ट पर काम करने आया था। यहां कुछ दिन उसने ठेकेदार के साथ काम किया। इस बीच उसे स्थानीय लोगों से पता चला कि यहां स्मैक ऊंचे दामों पर बिकती है। करनाल से सस्ती कीमत में स्मैक खरीदने के बाद यहां अच्छी कमाई हो जाएगी। इसके बाद उसने करनाल से स्मैक लाकर यहां बेची। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि 12 अगस्त को वह दोबारा स्मैक लेकर श्रीकोट पहुंचा। इसके बाद उसने कुछ स्मैक बेच दी। शनिवार को वह मंदिर के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा था लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2010 से 2015 तक बढेडी का सरपंच रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed