फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एनजीटी के चेयरमैन पहुंचे देवप्रयाग

एनजीटी के चेयरमैन पहुंचे देवप्रयाग

Fri, 19 Apr 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी के चेयरमैन पहुंचे देवप्रयाग
देवप्रयाग/श्रीनगर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के चेयरमैन आदर्श कुमार गोयल संगम नगरी देवप्रयाग पहुंच गए हैं। जबकि उत्तराखंड और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने देवप्रयाग और धारी देवी में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

एनजीटी के चेयरमैन बृहस्पतिवार शाम को देवप्रयाग पहुंचे। यहां वह एक रिजार्ट में ठहरे हुए हैं। उनका निजी कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एकांत में रहने की इच्छा जताई है। वह शनिवार को नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण कर सकते हैं। दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जेआर मिढा ने भी देवप्रयाग संगम, रघुनाथ मंदिर और धनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां ओम लिखे हुए झंडे भी स्थापित किए। इधर, उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनोज तिवाड़ी ने शुक्रवार को धारी देवी मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed