फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   20 more people bitten by dogs, bringing the total to 100

Pauri News: 20 और लोेगों को कुत्तों ने काटा, संख्या हुई 100

Mon, 10 Nov 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
20 more people bitten by dogs, bringing the total to 100
- सोमवार को 20 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन

20 और लोेगों को कुत्तों ने काटा, संख्या हुई 100
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को भी इन कुत्तों ने कई राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 20 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए बेस अस्पताल पहुंचे।
बीते शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने कई राहगीरों पर हमले किए थे। तीन दिन में स्कूली बच्चों, पुलिसकर्मियों, महिलाओं समेत 100 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा है। घायलों ने बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया था। बेस अस्पताल के फार्मासिस्ट डीएस नेगी ने बताया कि सोमवार को भी निराश्रित कुत्तों के हमले में घायल हुए 20 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां इंजेक्शन कक्ष में घायलों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

गोखले, मालगोदाम, पदमपुर, काशीरामपुर तल्ला समेत विभिन्न मार्गों और कई सार्वजनिक जगहों पर अभी भी लावारिस कुत्ते देखे जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर सामान्य नजर आने वाले यह कुत्ते अचानक से आक्रामक होकर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। राहगीरों को संभलने का मौका भी नहीं मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन व नगर निगम से अभियान चलाकर इन कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed